स्व. घनश्याम मिश्र की 19वीं पुण्यतिथि पर अधिवक्ता संघ ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बक्सर लाईव : जिला अधिवक्ता संघ के तत्वधान में सोमवार को पुस्तकालय भवन में वरिष्ठ अधिवक्ता स्व घनश्याम मिश्र 19 वीं पुण्यतिथि पर उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए याद किया गया। आजीवन न्याय के पक्षधर रहे एवं मिश्र ने भोजपुरी साहित्य के लिए अद्वितीय योगदान प्रदान किये है।मिश्रा जी के जीवनी से लोगों को अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है वे अपने जीवन काल में कठिन परिश्रम और लगन के चलते इतिहास के पन्नों पर अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाए है। आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन से मार्गदर्शन लेते हुए अनुसरण करना चाहिए।  

जिला जज हर्षित सिंह ने कहा कि लोगों को परिश्रम से नहीं घबराना चाहिए क्योंकि जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए इसका दूसरा कोई विकल्प नहीं है। मंच संचालन वरीय अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया वही स्वर्गीय मिश्रा के पुत्र अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा ने उनके द्वारा रचित भगवत गीता का भोजपुरी  रूपांतरण का सस्वर पाठ कर भाव बताया। जिला जज हर्षित सिंह प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार द्वारा गरीबों को कम्बल‌‌‌ वितरण किया गया ।

संघ के अध्यक्ष बबन ओझा, सुबेदार पान्डेय, जनार्दन राय व राजेंद्र दुबे ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे ने सभा को संबोधित किया।डॉ. कन्हैया मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर कई माननीय न्यायाधीशों के अलावे अधिवक्तागण मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार