जिलाधिकारी का आदेश : 17 जनवरी तक कक्षा 8 तक के विद्यालय बंद
बक्सर, लाईव : जिले में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के संचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। जिला दंडाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बक्सर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 17 जनवरी 2025 तक स्थगित रहेंगी।
हालांकि, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं के लिए स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक संचालित किए जा सकेंगे। बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों को इस आदेश से छूट दी गई है।यह आदेश 16 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा।
जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
Comments
Post a Comment