10 जनवरी को बक्सर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन
–10 जनवरी को श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड कंपनी के लिए किया जायेगा चयन
बक्सर लाईव: बक्सर जिले में 10 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।यह मेला जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में लगेगा। यह शिविर श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड कंपनी के लिए हो रहा है। इसमें टेक्निशियन और ऑफिस वर्कर के 180 पदों पर भर्ती की जाएगी।शिविर में स्वयं की चयन प्रक्रिया अपनाते हुए नियुक्ति किया जायेगा। भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को उम्र सीमा का निर्धारण 18 वर्ष से 30 वर्ष बताया गया है।बता दे की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।
जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया की यह रोजगार शिविर बिल्कुल निशुल्क है।कम्पनी द्वारा आई0टी0आई0 पास (ट्रेड इलेक्ट्रिशियन, फीटर, टर्नर, मैशिनिष्ट, फाउडरीमैन, एम0एम0भी0, टै्रक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक), 10+2 पास युवक/युवतियों को टेक्निशियन एवं ऑफिस वर्कर के पद पर नियुक्ति की जायेगी। कम्पनी द्वारा कुल 180 पदों की रिक्तियाँ दर्शायी गयी है। नियोक्ता के द्वारा मासिक सैलरी 14500.00 पर प्रति महीना एवं अतिरिक्त सुविधा के तौर पर सुबह का लंच में नास्ता एवं चाय दर्शाया गया है। कार्य स्थल भिवाडी जिला अलवर (राजस्थान) है।
जानकारी देते हुए बताया गया की सभी इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आईटीआई बक्सर पहुंचें। सभी आवेदकों से अनुरोध है कि वे बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एवं आई0टी0आई0, 10+2 पास आदि सभी प्रमाण पत्र के साथ कैम्प में भाग लेकर लाभ उठायें।यह रोजगार मेला पूरी तरह नि:शुल्क है।
Comments
Post a Comment