आहर में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत,परिजनो में मचा कोहराम

बक्सर लाईव: कोरानसराय थाना क्षेत्र में आहर में डूबने से दस वर्ष के बच्चे की बुधवार को मौत हो गई। दुर्घटना लगभग दस बजे के आस-पास की है। लेकिन, इसकी भनक परिवार वालों को शाम के समय लगी। मामला कोरानसराय थाना के खैरही गांव का है। सूचना के अनुसार इस गांव के रहने वाले अरविंद चौधरी पुत्र ऋतिक राज दस बजे के बाद से लापता था। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन, उनकी कोशिश नाकाम रही।

शाम होने को आई तो गांव के कुछ लोगों ने आहर में बच्चे का शव देखे जाने की बात कही। परिजन वहां भागे-भागे पहुंचे। बच्चे का शव बाहर निकाला गया तो ऋतिक राज के रूप में उसकी पहचान हुई। बेटे का शव देखने के बाद परिवार के सदस्यों की चीख निकल गई। सभी दहाड़ मार रोने लगे। पुलिस को सूचना दी गई। उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पूछने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की। ग्रामीण सूत्रों की माने तो बच्चा संभवत: शौच करने आहर के तरफ गया था। तभी यह दुर्घटना हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार