लोहे के रॉड से पति ने किया पत्नी पर हमला, ईलाज के दौरान मौत

बक्सर लाईव: नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई मैदान के समीप स्थित माेहल्ले में आपसी विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर लाेहे के राॅड से मार दिया। गंभीर रुप से जख्मी महिला काे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दाैरान उसकी माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपी पति काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के पिठारी गांव के राहुल गुप्ता आईटीआई मैदान के समीप  अपने परिवार के साथ रहते है। साेमवार की सुबह दाेनाें के बीच किसी बात काे लेकर विवाद हाे गया। विवाद के दाैरान पति ने लाेहेे के राॅड से महिला के सिर पर मार दिया। महिला का सिर फट गया। गंभीर रुप से जख्मी महिला काे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि महिला की माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपी पति काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। टाउन थाना अपर थानाध्यक्ष रमन रावत ने बताया कि मामले में मृतका के भाई द्वारा आवेदन दिया जा रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार