पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान जी का बिहार आगमन पर किया भव्य स्वागत

बक्सर लाईव: बिहार के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान जी ने केरल की भूमि से बिहार की पावन धरती पर पदार्पण करने के उपरांत पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे जी के पटना स्थित आवास पर सपरिवार भोजन किया। इस अवसर पर उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। महामहिम राज्यपाल जी के सहज और स्नेहिल व्यवहार ने सभी को अभिभूत कर दिया।

इस दौरान बक्सर जिले में नवंबर 2022 में आयोजित सनातन संस्कृति समागम: राम राज्य की ओर कार्यक्रम के विषय में विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महामहिम राज्यपाल जी ने सिद्धाश्रम बक्सर में भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा की स्थापना के लिए पद्मभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी द्वारा दिलाए गए संकल्प का उल्लेख किया। इस परियोजना को मूर्त रूप देने की दिशा में सकारात्मक संवाद हुआ।

इसके अतिरिक्त, बक्सर में संचालित विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की शिक्षा प्रणाली पर भी विचार-विमर्श किया गया। चर्चा का मुख्य उद्देश्य इन संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुनिश्चित करना और छात्रों के परिणाम समयबद्ध रूप से प्रकाशित करना था, ताकि युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और उज्ज्वल भविष्य का आधार मिल सके।

महामहिम राज्यपाल जी के इस प्रेरणादायक संवाद ने बिहार की संस्कृति, शिक्षा और समृद्धि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की नींव रखी।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार