बुढ़ैला में हाथ धोने गए बच्चे की डूबने से मौत,परिजनों में हाहाकार

बक्सर लाईव: नावानगर थाना क्षेत्र के बुढ़ैला गांव में आहर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधियों को दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जितेन्द्र यादव के आठ वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार अपने एक दोस्त के साथ शौच करने आहर के तरफ गया था। आहर में हाथ – पैर धोने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण मासूम आहर में गिर गया। जिसमें डूबने से मौत हो गई। पीयूष के आहर में गिरने के बाद उसके मित्र ने घर आकर घटना की जानकारी दी । सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। काफी खोजबीन के बाद म बच्चे का शव आहर से मिला। शव मिलते ही परिजनों द्वारा पीयूष को सीएचसी नावानगर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक मासूम के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार