रसेन गांव में आगलगी से झोपड़ी जलकर हुई राख, सात बकरियों की मौत,लाखो का समान जला
बक्सर लाईव: बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव में झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से एक गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख हो गया। इस हादसे में टेंट का सामान, अनाज, पशु चारा समेत झोपड़ी में बंधी सात बकरियां जलकर मर गईं। हालांकि, झोपड़ी में सो रहे परिवार को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।रविवार की रात में जब मंगल सिंह, पिता स्वर्गीय भगेलू सिंह, अपने परिवार के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। तभी अचानक आग लगने से पूरा घर धू-धू कर जल उठा। झोपड़ी से आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और परिवार को किसी तरह बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस आग से मंगल सिंह को पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बकरियों के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक को सूचना दिया गया है।स्थानीय लोगो ने राजपुर सीओ को घटना के बारे में सूचित किया गया है।पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। इस हादसे ने गरीब परिवार को बड़ी मुश्किल में डाल दिया है, और प्रशासन से मदद की आस है।
राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन को मौके पर भेजा गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार की ओर से अभी तक किसी के खिलाफ कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment