पंडितपुर में रातों रात में लग गई खलिहान में अंबेडकर की प्रतिमा,

बक्सर लाईव: बक्सर जिले के पंडितपुरा गांव में सर्व साधारण की जमीन पर रातों रात डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने से गांव में दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।वही इसकी सूचना पर बक्सर अंचल अधिकारी दोनो पक्षों को मुफस्सिल थाना पर बुला समझाने का प्रायस किया जा रहा है।अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने वाले लोगो द्वारा दावा किया जा रहा है की यह जमीन हरिजनों के नाम पर साधारण के लिए छोड़ा गया था।वही दूसरे पक्ष द्वारा कहा गया की यह जमीन सर्व साधारण के लिए छोड़ा गया था।ताकि गांव में विकास संबंधित कोई  कार्य किया जाए।हालंकि बक्सर सीओ दोनो पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराने के प्रायस में जुटे हुए है।


गांव के जितेंद्र प्रसाद द्वारा बताया गया की जिस जमीन पर अंबेडकर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित किए है।वह जमीन सरकार द्वारा हमलोगो को 30 - 35साल पहले मिला था।जिसपर  हमलोगो की तीन पीढ़ी गुजर गई। जहां हमलोग चमड़ा छीलते थे, चमड़ा पकाते थे ।लेकिन चमड़ा का करोबार बंद कर दिए तो अब उस जमीन पर खलिहान लगाते थे।हालंकि गांव के कुछ लोगो द्वारा इसे अपना बता जाने रहने और कोई काम में विरोध जता रहे है।अंबेडकर हमारे भगवान है हमारी जमीन है इसलिए अंबेडकर की मूर्ति लगाए है।


वही इस संबंध में दूसरे पक्ष से पंडितपुर गांव के निवासी सत्य नारायण पंडित द्वारा बताया गया की हमलोग के रैयत से कट कर अनवाध सर्व साधारण की जमीन बनाया गया था।1978 में चकबंदी से कटकर बना था जो 95 डिसमिल है।जिसके बीच में भी थोड़ा अभी रैयती जमीन है।जिसपर दूसरे पक्ष के लोग विभिन्न तरीके से कब्जा करना चाहते है।जबकि हमलोग वह जमीन गांव के विकास  के लिए,स्कूल बनाने या खेल मैदान के रूप में छोड़े है।बच्चे खेलते भी थे।लेकिन कुछ दिन पहले उसमे खलिहान करने लगे तो हमलोग छोड़ दिया है।लेकिन अब उसमे अंबेडकर की प्रतिमा बैठा दिए है।जिसको लेकर अधिकारियों से शिकायत किया गया।जिसपर आज थाना पर दोनो पक्षों को कागज लेकर पहुंचे हुए है।



बक्सर सीओ प्रशांत सांडिल्य ने कहा की सर्व साधारण की जमीन प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद है।जिसका मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार और मेरे द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया है।साथ कागज लेकर दोनो पक्षों को थाना पर बुला  दोनो पक्षों को बात सुनी गई है।जिसका प्रतिवेदन बक्सर एसडीएम और डीएसपी को सौंपा जाएगा।जिसके आधार पर जो निर्देश मिलेगा आगे प्रशासनिक करवाई किया जायेगा।दोनो पक्षों को शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ विवादित जमीन पर फिलहाल कोई भी कार्य करने से माना किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार