शांतिनगर में होली में हुए हत्याकांड मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
बक्सर लाईव: नगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।शहर के शांतिनगर माेहल्ले के शशिभूषण हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपित को शनिवार की देर रात पुलिस ने उसके शांतिनगर के झुग्गी से धर दबोचा।वही पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के गाजीपुर जिला के जाेगा मुसाहिब गांव के शशिभूषण राम अपने परिवार के साथ शहर के शांतिनगर माेहल्ले में रहते थे। सरकारी जमीन रहने के कारण कुछ असामाजिक तत्वाें ने रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं मिलने पर पार्टी देने के बहाने घर से बुलाकर शशिभूषण की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक की पत्नी रीना देवी ने शशि यादव, अटल यादव, बिसमिल्ला खां समेत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शुक्रवार की शाम टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या के एक आराेपी बिसमिल्ला खां काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में एसआई दिलीप यादव, कुंदन कुमार सिंह के साथ अन्य पुलिस बल की टीम थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आराेपी काे जेल भेज दिया। पुलिस की मानें ताे हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई थी। टाउन थानाध्यक्ष मनाेज कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर प्रयास किया जा रहा है
Comments
Post a Comment