सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
बक्सर लाईव: औद्योगिक थाना क्षेत्र के दल सागर के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई।बताया जा रहा है महिला सड़क पार कर रही थी तभी किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के दालसागर के समीप ऑटो से उतर कर महिला सड़क पार कर रही थी तभी किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से महिला की मौत हो गई।महिला की पहचान बिंदु देवी निवासी सिकरौल के रूप में हुई है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।महिला के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई की महिला कहां से आई थी और कहां जा रही थी
Comments
Post a Comment