मैट्रिक व इंटरमीडिएट पास छात्रों को सरकार देगी प्रोत्साहन राशि

बक्सर लाईव: मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना हेतु बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वर्ष 2022, 2023 एवं 2024 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण लाभुकों को प्रोत्साहन राशि दिये जाने हेतु रजिस्ट्रेशन करने का अंतिम मौका दिनांक 31.12.2024 की अवधि तक विस्तारित की गई है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इन्टरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य के विभिन्न परीक्षा बोर्डों से इन्टरमीडिएट परीक्षा 2022, 2023 एवं 2024 में उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दिये जाने हेतु रजिस्ट्रेशन करने का अंतिम मौका दिनांक 31.12.2024 की अवधि तक विस्तारित की गई है।

सभी पात्र विद्यार्थियों/अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि मेधासॉफ्ट पोर्टल पर पंजीकरण कराएं।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार