बेलाउर में दो पक्षों के आपसी विवाद में एक व्यक्ति को गोली लगी,पुलिस जांच में जुटी

बक्सर लाईव: औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में दो पक्षों के आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी है।हालांकि गोली किसने मारी है ये पता नहीं चल पा रहा है।घटना के बाद आनन फानन में घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका ईलाज जारी है।बताया जा रहा है गोली घायल और छाती के बीच लगी है।

घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम किसी बात को लेकर औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में आपसी विवाद हो गया।गांव के मेसर चौधरी के पुत्र राकेश चौधरी ने बताया कि गांव के ही बीरेंद्र पासवान के पुत्र अनूप पासवान, सरल यादव के पुत्र दयानन्द यादव एवं नंदलाल यादव के पुत्र राहुल यादव हमारे साथ मारपीट कर रहे थे। जिसे बचाने के लिए मेरे चाचा मंगरु चौधरी के पुत्र 49 वर्षीय हरेंद्र चौधरी आये। झगड़ा छुड़ाने का प्रयास किये इसी बीच किसी ने गोली चला दी जो हरेंद्र चौधरी को लग गयी।गोली उसके गर्दन के पास लगी है।आनन फानन में घायल को परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका ईलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।हालांकि अभी तक ये ज्ञात नहीं हो पाया है की गोली किसने चलाई है !

वही दूसरे पक्ष के अनूप पासवान ने बताया राकेश चौधरी घर में घुसकर महिलाओ के साथ छेड़खानी और मारपीट कर रहा था। इसी दौरान हरेंद्र चौधरी आये और गाली गलौज करने लगे। गोली किसने मारी है ये हमलोगों को पता नहीं है

घटना की सूचना पर पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची हुई है।जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।घटना के बारे में पूछने पर औद्योगिक प्रभारी थानाध्यक्ष संजय विकास त्रिपाठी ने बताया की बेलाउर में गोली चली है जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है फिलहाल गोली किसने चलाई और क्यों चलाई है इसकी जांच पुलिस कर रही है।


Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार