टैंकर लॉरी से टकराई दूल्हे दुल्हन की गाड़ी,गाड़ी क्षतिग्रस्त

बक्सर लाईव: डुमरांव-विक्रमगंज हाईवे स्थित बीपीएस हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास शनिवार एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें की दुल्हा-दुल्हन की कार से एक तेल टैंकर लॉरी टकरा गई। जिससे कार में सवार दूल्हा जख्मी हो गया। हालांकि कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची बासुदेवा थाना की पुलिस ने जख्मी दूल्हा विवेक पाठक को इलाज के लिए नावानगर सीएचसी में ले गए। 
बताया जाता है कि औरंगाबाद जिला के हसौली गांव निवासी संजय पाठक के घर से विवेक की बारात दो दिन पूर्व डुमरांव में आई हुई थी। पर शादी के दो दिन बाद दुल्हा-दुल्हन की विदाई का मुहुर्त था। मुहुर्त पर दुल्हा ने अपने दुल्हन के साथ शनिवार को वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी जितवाडीह नहर पुल से थोड़ी दूर उक्त स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेल ट्रैंकलोरी ने सामने से दूल्हे की कार में धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद दुल्हा जख्मी हो गया। वही दुल्हन व कार चालक को हल्की चोटे आई है। इधर दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियां फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार