डीएवी विद्यालय के स्कूल बस ने छात्र को मारी टक्कर, बस जब्त
बक्सर लाईव:जिले में रफ्तार का कहर कम होता नजर नहीं आ रहा है।औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामोबरिया गांव में डीएवी स्कूल की तेज रफ्तार बस ने एक छात्र को टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घायल छात्र की पहचान झुना खरवार के बेटे के रूप में हुई है, जो रामोबरिया का निवासी है.
घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया और इलाज शुरू कराया.
पुलिस ने बताया कि बस को अभिरक्षा में लिया गया है. फरार बस चालक की तलाश जारी है. मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
Comments
Post a Comment