डुमरांव में सीएसपी संचालक से बाइक सवार अपराधियों के द्वारा की गई मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुआ मारपीट
बक्सर लाईव:बक्सर जिले के डुमरांव में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके को हिला कर रख दिया है। कृषी कॉलेज मोड़ के पास दिनदहाड़े तीन बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक अंकित सिंह पर हमला कर दिया। अंकित, जो छोटका राजपुर गांव के रहने वाले हैं, अपने केंद्र की ओर जा रहे थे।तभी पहले से घात लगाए बदमाशो ने बाइक सवार सीएसपी संचालक को रोका और ताबड़तोड़ बेल्ट और लात घूंसे से पिटाई शुरू कर दी।यह घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जिसमे साफ देखा जा सकता है की कैसे बाइक को रोक मारपीट की जा रही है।घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई हस्तक्षेप नहीं किया। अंकित को चोटें आई हैं और उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचना दी।
थानाध्यक्ष शंभु भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज में हमलावरों की हरकतें कैद हो गई हैं, जिससे पुलिस जांच को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।इस घटना ने न केवल इलाके में दहशत फैलाई है, बल्कि सुरक्षा के मुद्दों पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई किया जायेगा। सीएसपी संचालक द्वारा डुमरांव थाना में तीन अज्ञात लोगो पर मारपीट कर दो लाख छिनैती का मामला पुलिस को बताया।हालंकि पुलिस का कहना है की सीएसपी संचालक की गतिविधि में संदिग्ध है। सीसीटीवी फुटेज में रूपया छिनैती जैसा कुछ दिखाई नही दे रहा।हालंकि पुलिस इसमें बारीकी से जांच कर रही है।
स्थानीय लोग अब इस घटना को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, यह घटना यह साबित करती है कि सीसीटीवी फुटेज अपराधियों के लिए सबसे बड़ा सबूत बनता जा रहा है।
Comments
Post a Comment