नववर्ष पर अगर मचाया हुड़दंग तो बक्सर पुलिस करेगी मुफ्त खातिरदारी

बक्सर लाईव: बक्सर पुलिस नववर्ष को लेकर काफी सजग नजर आ रही है।नववर्ष संध्या पर बक्सर पुलिस ने लोगों से शांतिप्रिय तरीके से मनाने की अपील की है।जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बक्सर पुलिस का एक पोस्ट वायरल हो रहा है।
बक्सर पुलिस ने अपील की है की नववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब का सेवन न करे।बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है।जिसको लेकर पुलिस विशेष अभियान चला रही है।चौक चौराहों पर आज पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाया जाएगा।आने वाले साल में किसी भी तरह की हुड़दंगई न हो जिसके लिए पुलिस तैयार होकर बैठी है।

सोशल मीडिया पर वायरल बक्सर पुलिस का पोस्ट: 
बक्सर पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस लिखा है : नशे में गाड़ी चलाने का नतीजा ?सड़क पर हुड़दंग करने का नतीजा ? बक्सर पुलिस के द्वारा मुफ्त खातिरदारी तुरंत,और नए साल की शुरुआत पुलिस स्टेशन से।पुलिस ने एक स्लोगन भी जारी किया है " जश्न मनाए जिम्मेदारी से आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी"

बात जो भी हो पर बक्सर पुलिस का ये पोस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है।हर जगह पुलिस के पोस्ट के चर्चे है।लोगो का कहना है की बक्सर पुलिस ने एकदम सही कदम उठाया है।नववर्ष पर परिवार वाले लोग शांति से निकलने में हिचकते है वजह से शराबियों और हुड़दंगियों के वजह से सोचना पड़ता है।पर अब बक्सर पुलिस के इस पोस्ट से शहर के असामाजिक तत्वों में डर सा नजर आ रहा है।जिस वजह से इस बार नववर्ष शांति तरीके से पिकनिक के साथ मनाने की मिलेगा।पुलिस के द्वारा चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की जा चुकी है।अगर नववर्ष पर किसी ने भी गड़बड़ करने का प्रयास किया तो पुलिस ने पहले ही स्पष्ट शब्दों में बता दिया है की नववर्ष की सुबह जेल में ही मनेगी।

बक्सर लाईव सभी दर्शकों से अपील करता है नववर्ष अपने परिवार के साथ सुख शांति से मनाए।शराब का सेवन बिल्कुल न करे।शराब आपके स्वास्थ्य पर ही नहीं आपके बच्चों पर भी बुरा प्रभाव डालता है।नशे में वाहन न चलाए।सड़क पर बेवजह हुडदंग न मचाए।

आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 


Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार