इस्कॉन मंदिर, पड़री में देश-विदेश से आए भक्तों का कार्यक्रम संपन्न

बक्सर लाईव : देश- विदेश से आए इस्कॉन के भक्तों द्वारा बक्सर के भक्तों के साथ नगर संकीर्तन किया गया। दो दिवसीय 'गीता मैराथन उत्सव' के शुभ अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पहला दिन रेलवे स्टेशन से प्रारंभ संकीर्तन ने पूरे शहर का वातावरण आध्यात्मिक बना दिया। ज्ञातव्य है कि दुनिया भर में आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार- प्रचार करना, श्रीमद् भागवत गीता और सनातन संस्कृति का प्रचार करना इस्कॉन का कार्य है। देश -दुनिया के लोग ईश्वर से जुड़ सके और वह आध्यात्मिक समझ, एकता और शांति का लाभ प्राप्त कर सकें- इस उद्देश्य से इस्काॅन कार्य करता है।
शहर के विभिन्न स्थलों से होते हुए संकीर्तन टोली के सभी भक्तजन गोयल धर्मशाला में एकत्रित हुए। वहां देर शाम कथा, प्रवचन ,आरती कार्यक्रम होते रहा। दुसरे दिन आशित आराध्या दास के नेतृत्व में बक्सर के विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण करते हुए आज इस्कॉन मंदिर, पड़री केंद्र पर सभी भक्तों की उपस्थिति हुई। तीर्थ यात्रियों में ऑस्ट्रेलिया के 95 भक्त ,फिजी से दो, यूं एस ए से 5 और भारतवर्ष के विभिन्न जगहों से 20 भक्तों की यह टीम थी। मंदिर में सर्वप्रथम सभी आगत भक्त वृद्ध का अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 
मंच संचालन के क्रम में इस्कॉन के लाइफ पैट्रन सह ऐप्टेक एवं स्मृति कॉलेज, बक्सर के निदेशक डॉ रमेश कुमार ने बक्सर के पौराणिक -धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
 इस्कॉन मंदिर प्रबंधक राजा गोविंद दास ने इस्कॉन मंदिर, पड़री केंद्र, बक्सर के निर्माण एवं स्थापना के बारे में विस्तार से बताया। ओंकार दास के नेतृत्व में मंदिर में कीर्तन एवं भव्य आरती किया गया। 
परम पूज्य तोषण निमाई दास जी द्वारा "गीता महात्म्य "विषय पर प्रवचन किया गया। उन्होंने बताया कि भागवत् गीता एक नौका की तरह है। जो भी इस नौका पर सवार हो जाएगा और अपने जीवन को भागवत् गीता के नियमों के अनुसार जीना शुरू कर देगा उसका लोक और परलोक दोनों सुधर जाएगा ।वह सत्चित आनंदमय हो जाएगा ।गीता के ज्ञान से मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। अंत में सभी उपस्थित लोगों को महाप्रसाद खिलाकर विदाई दी गई।विदेशी भक्तों में जनेश्वर जी, प्रेमानंद जी, मनोवष्टम जी, नितेश जी अनंत कृष्ण, शनि व्यास, श्री चैतन्य, त्रिभंग गोपाल, श्रीमती अरुंधति, श्रीमती अलकनंदा देवी सहित कुल 122 भक्तों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहतास गोयल, शैलेंद्र, अनूप सिंह, सुरेश राय, ऋषभ राय चौधरी, विकास, रंजीत, सत्येंद्र, श्रीमती माधुरी, श्रीमती बबीता, संतोष ,रोहित, डॉ उषा, राहुल, विशाल,विवेक आनंद ,उदय ,राजकुमार, साधु, आकाश, जितेंद्र, सोनू की भूमिका सराहनीय रही।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार