आचार्य किशोर कुणाल के निधन रामेश्वरनाथ मंदिर सेवाश्रम न्यास समिति ने जताया शोक
बक्सर लाईव: बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष व तेज तर्रार आईपीएस रह चुके पटना महावीर मंदिर न्यास के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल जी के आकस्मिक निधन पर लोगों में शोक की लहर है। इसको लेकर श्री रामेश्वरनाथ मंदिर सेवाश्रम न्यास समिति से जुड़े सदस्यों द्वारा सोमवार को रामरेखा घाट स्थित मंदिर प्रांगण में एक शोक सभा आयोजित किया गया। जिसमें दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
मौके पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए श्री रामेश्वरनाथ मंदिर सेवाश्रम न्यास समिति के सचिव रामस्वरूप अग्रवाल ने कहा कि ' पूर्व IPS अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल जी का निधन काफी दुःखद है। वह एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील इंसान थे। भारतवर्ष ने एक बहुमूल्य सनातन रत्न खो दिया। उनके निधन से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।'
वहीं समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष व सदस्य हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि 'महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के प्रशासक सह अध्यक्ष, आचार्य किशोर कुणाल के आकस्मिक निधन से हम सभी स्तब्ध है। वह एक धार्मिक, परोपकारी व संवेदनशील इंसान थे। उन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा और धार्मिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।महावीर मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से उनके द्वारा किए गए कार्य समाज और धर्म के क्षेत्र में मील का पत्थर हैं। उनके नेतृत्व में महावीर मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं रहा, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों का एक प्रमुख केंद्र बन गया।आचार्य किशोर कुणाल का निधन न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श और कार्य हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
शोक सभा में - श्री रामेश्वरनाथ मंदिर सेवाश्रम न्यास समिति के सचिव रामस्वरूप अग्रवाल, मंदिर न्यास के सदस्य हरिशंकर गुप्ता, मंदिर सेवादार नरसिंह चौधरी, कारसेवक बिट्टू गुप्ता, सुरज गुप्ता, रवि कुमार, उत्तम कुमार, अजय उपाध्याय, राजेश गुप्ता, राजकुमार राम, पंकज गुप्ता, विजय पंडित, सागर गुप्ता, पं० अमरनाथ पाण्डेय, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि द्वारा मुख्य रूप से संवेदना व्यक्त की गई।
Comments
Post a Comment