बक्सर के लाल गौरव का भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में हुआ चयन

 बक्सर लाईव: इटाढ़ी पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र गौरव कुमार मिश्रा का चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में हुआ है। यह सूचना मिलते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिता नागेन्द्र मिश्रा व मां सुजाता देवी खुशी से झूम उठे। 

यह लोग डुमरांव अनुमंडल के ग्राम मठिला, थाना कोरानसराय के निवासी हैं। गौरव के बड़े भाई मंजीत मिश्रा जो रेलवे में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया तीन भाइयों में वह सबसे छोटा है। गांव के हाई स्कूल से उसने मैट्रिक की परीक्षा पास की और डीके कॉलेज डुमरांव से इंटर किया। फिर उसका दाखिला इटाढ़ी के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो गया। कुछ माह पहले भाभा परमाणु केंद्र में जूनियर साइंटिस्ट की उसने परीक्षा दी और पिछले सप्ताह वहां से चयन का पत्र आ गया। तीन दिन पहले ही वह परमाणु अनुसंधान केन्द्र के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने बताया कि मेरे दूसरे भाई विशाल मिश्रा का चयन भी रेलवे में हुआ है। वे भी इसी माह नौकरी ज्वाइन करने वाले हैं। यह सब हमारे माता-पिता के आशीर्वाद से संभव हुआ है। 

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार