नए साल के जश्न को लेकर प्रशासन मुस्तैद,नववर्ष के पूर्व शहर में चला सघन जांच अभियान
बक्सर लाईव : बक्सर में नए साल के जश्न को लेकर एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आ रही है। इस दौरान पुलिस ने ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी दी है जो शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं या फिर नशा करके हुड़दंग करते हैं। इन लोगों को पुलिस ने सावधान रहने को कहा है।
पुलिस ने कहा है कि पकड़े जाने पर इन्हें नये साल का जश्न जेल में मनाना होगा। इसे लेकर मंगलवार को पूरे शहर में सघन वाहन जांच के साथ ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। इसमें सदर डीएसपी धीरज कुमार समेत नगर थाना प्रभारी मनोज सिंह देर रात तक सड़क पर मौजूद नजर आए।इसके साथ ही बताया गया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात को भी पूरे शहर के अलग-अलग जगहों पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान पुलिस नए साल में शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों पर नजर रखेगी।
अभियान को लेकर सदर डीएसपी ने बताया कि जिला पुलिस ने पूरे शहर में नए साल को लेकर विशेष तैयारी कर रखी है। इस दौरान सादे लिबास में पुलिस कई जगहों पर तैनात रहेंगे। साथ ही पुलिस CCTV कैमरे से भी नजर रखेगी।पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगो को नववर्ष शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई है।
Comments
Post a Comment