बेलगाम एम्बुलेंस चालक ने मजदूर को रौंदा,

बक्सर लाईव: बक्सर जिले के इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां हाईवे 922 पर बेलगाम एम्बुलेंस चालक ने ट्रक का टायर पंचर बना रहे मजदूर को टक्कर मार दी। यह घटना एक पेट्रोल पंप के समीप की है, जिसमें मजदूर राम जी राम 42 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर कर दिया।

घायल मजदूर के पिता विश्वनाथ ने बताया कि राम जी रोज की तरह दुकान पर काम कर रहे थे।सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक का टायर का पंचर बना रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। जिसके बाद राम जी राम सड़क पर गिर छटपटाने लगे।जिसे स्थानीय लोगो द्वारा सदर अस्पताल पहुंचा परिजनो को सूचना दिया गया।घटना के बाद मजदूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


 राम जी अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं, और उनके जख्मी होने से उनके परिवार के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।इस घटना के बाद से ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और एम्बुलेंस चालकों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार ने न्याय और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार