बक्सर में विधायको ने नहर किनारे अतिक्रमण हटाने के खिलाफ बैठे धरने पर दुकानदारों का किया समर्थन,

बक्सर लाईव: बक्सर में  बड़ी नहर किनारे से 243 अवैध रूप से बने दुकानों एवं झोपड़ियों को हटाने का निर्देश जारी होने के बाद शहर के ज्योति प्रकाश चौक के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। और बार बार विभाग द्वारा जारी किये जा रहे निर्देश के खिलाफ स्थायी निदान को लेकर धरने पर बैठ गए।जिसके समर्थन बक्सर जिले तीन विधानसभा के विधायक और राजद के जिला अध्यक्ष उनके साथ बैठ गए।जिसका रिएक्शन यह रहा को ज्योति चौक स्थित नहर की जमीन पर बने पक्के दुकान पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगा दिया गया है।

बता दे की ज्योति प्रकाश चौक पर बने 68 दुकानदारों में सिंचाई विभाग एवं नगर परिषद के आपसी खींचातानी में ज्योति प्रकाश मार्केट व विश्वामित्र मार्केट के दर्जनों दुकानों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। सदर एसडीओ ने पत्र जारी कर सोन नहर अवर प्रमंडल, बक्सर 36 सौ वर्ग फीट जमीन पर कब्जा कर बनाए गये दुकानों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश जारी किया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए 14 दिसंबर की तारीख भी पत्र में अंकित किया गया था। उक्त निर्देश के बाद दुकानदारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वजह है कि सिंचाई विभाग की परती जमीन पर बने व्यवसायिक दुकानों को अवैध बता लगभग पांच दिन पूर्व क्रास का निशान  लगाया गया है, जिस दुकानों को नगर परिषद ने ही बनवाकर दुुकानदारों को नियमानुसार आवंटित किया है।

ज्योति प्रकाश मार्केट और विश्वामित्र मार्केट के दर्जनों दुकानदारों ने कहा कि 1992 में दुकानों का आवंटन मिलने के बाद आज तक नगर परिषद को लगातार किराया देते आ रहे हैं। किराया देने के बाद बकायदे रसीद भी नगर परिषद की ओर से उपलब्ध कराया जाता है। जब नगर परिषद किराया वसूल रहा है तो ये दुकानें अवैध कैसे। यह बात समझ में के परे है। दुकानदार संजय सिंह, उदय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, अमित कुमार, हीरा लाल सिंह, दिनेश सिंह, पिंटू कुमार, मो आजाद आदि दुकानदारों ने इस संबंध में डीएम को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर न्याय करने की गुहार लगाई है।

दुकानदारों के साथ धरने पर बैठे तीन विधायक :
वही अतिक्रमण हटाने के खिलाफ दुकानदारों के धरने का समर्थन बक्सर के सदर विधायक संजय तिवारी,राजपुर के विश्वनाथ राम,और डुमरांव के विधायक अजीत सिंह भी बैठ गए।जिसके बाद नहर के जमीन पर बनाए गए पक्के दुकानों को तोड़ने पर रोक लगा दिया गया।जिसके बाद शनिवार की दोपहर धरने को समाप्त कर दिया गया।डुमरांव विधायक अजीत सिंह ने कहा की लगभग 30 वर्षो से दुकानों को आवंटित नगर परिषद द्वारा किया गया था।सिंचाई विभाग द्वारा उसपर क्रॉस लगा दिया गया तोड़ने के लिए।नगर परिषद और सिंचाई विभाग के खींचतान  आम जनता पीस रहा था।लेकिन जब से दुकान तोड़ने की खबर आने लगी उसके बाद हम लोग धरने पर बैठे जिसके कारण प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।और आश्वस्त किया है की किसी की दुकानें नही टूटेगी।

इस संबंध में सदर एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा ने बताया की जो पक्के दुकान है।जो नगर परिषद को टैक्स देते आ रहे है।उसको नही तोड़ा जायेगा।हमने जो आदेश दिया था।अस्थाई रूप से झोपड़ी शेड बना दुकान चल रहा है।अथवा जिनकी सिंचाई विभाग से लीज समाप्त हो जाने के बाद भी कब्जा जमाए हुए है।उन्हें हटाने का निर्देश दिया गया है।जिसपर काम जारी है।




 

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार