अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मजदूर की मौत

बक्सर लाईव: आरा-बक्सर फोरलेन पर नया भोजपुर सब्जी मंडी के पास मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना करीब 6 बजे की है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौके पर मौजूद उसकी साइकिल और झोले में मिले टिफिन के आधार पर पुलिस ने अंदेशा जताया है कि वह मजदूरी करके घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में उसे टक्कर मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटनास्थल पर क्षत-विक्षत हालत में पड़े शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर काफी जोरदार थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहनों के चलते हादसे आम हो गए हैं। पुलिस अब मृतक की पहचान और दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ और आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार