पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने मार दी गोली,

बक्सर लाईव: धनसोई थाना क्षेत्र के बन्नी गांव में आपसी विवाद में पति ने पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से जख्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।


मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बन्नी गांव के मीर गुरफान और उनकी पत्नी चंदा बेगम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान पति किसी से हथियार मांग कर लाया और पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में जा लगी। गोली मारकर आरोपी पति फरार हो गया। गोली लगने से जख्मी महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों की मानें तो गोली पेट में लगी है जिससे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। धनसोई थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में पति द्वारा गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना की जांच की जा रही है। परिजनों के द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद विस्तृत जानकारी मिल सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार