शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक महिला का यौन शोषण,आरोपी गिरफ्तार

बक्सर लाईव: शादी का झांसा देकर चार वर्षाें तक याैन शाेषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपित काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबानगर के रहने वाले विष्णु तिवारी का एक महिला के साथ चार वर्षाें से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब 15 दिन पूर्व दाेनाें के बीच एक बच्चे का जन्म हुआ। इसी बीच आराेपित युवक ने 2 दिसम्बर काे दूसरी शादी रचा ली। दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर पीड़िता युवक के दरवाजे पर पहुंच गई। उसने शादी का विराेध करते हुए अपने साथ शादी करने की बात कही। जिसे लेकर दाेनाें के बीच काफी कहासुनी हाे गई। पीड़िता ने घटना की सूचना महिला थाना काे दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आराेपित समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए आराेपित काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार