जिले का लाल अभिषेक नई दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित,बढ़ाएगा जिले का मान
बक्सर लाईव: बक्सर जिले के गांव घरोही के निवासी अभिषेक कुमार, जो जसपाल सिंह के पुत्र हैं, ने 1 बिहार नेवल यूनिट एनसीसी का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि बनाई है। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस कैंप (प्रधानमंत्री रैली) में भाग लेकर बिहार के साथ अपने जिले और अपने कॉलेज का नाम रोशन किया।
यह कार्यक्रम करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने अपनी अनुशासन और समर्पण की मिसाल पेश की। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।अभिषेक कुमार का यह योगदान युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी इस सफलता पर उनके शिक्षक, सहपाठी और स्थानीय लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
घरोही गांव के निवासी अभिषेक कें पिता जसपाल सिंह ने बताया की कैडेट अभिषेक कुमार का रेजिमेंटल नंबर:BR23SDN007576 है।जो टी.पी.एस. कॉलेज बिहार नेवल यूनिट एनसीसी का छात्र है। चयन गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली (आरडीसी कैंप) के लिए हुआ है। वह 29दिसंबर को नई दिल्ली पहुंच गया है।यह कैंप एनसीसी के सबसे बड़े कैंप में से एक माना जाता है।जो 29 जनवरी को प्रधानमंत्री की रैली के साथ संपन्न होता है। इस कैंप का हिस्सा बनना एनसीसी कैडेट्स के लिए बहुत ही गर्व की बात होती है।
Comments
Post a Comment