शहर में लगे अब नो पार्किंग के बोर्ड,नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा किया तो देना होगा जुर्माना

बक्सर लाईव: बक्सर में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अब सख्त नजर आ रही है।जहां एक तरफ हेलमेट ट्रिपल लोडिंग को लेकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है तो वही दूसरी तरफ अब नो पार्किंग जोन में भी वाहन पार्क करने वाले लोगों को जुर्माना देना होगा।पुलिस के द्वारा शहर भर में नो पार्किंग वाले क्षेत्रों में नो पार्किंग का बोर्ड लगाया गया है।अगर आप इन क्षेत्रों में वाहन पार्क करने की गलती करेंगे तो आपको जुर्माना देना होगा।वही लगातार जिले भर में सघन वाहन जांघ अभियान भी चलाया जा रहा है।जिससे की लोगों ने जागरूकता फैले साथ ही आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी हो।

यातायात प्रभारी ने बताया की लोग हेलमेट का उपयोग करने में हिचकते है और दुर्घटना में अगर कोई सबसे ज्यादा कारीगर साबित होता है तो वो हेलमेट है।आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट लोगो की जान चली जाती है जिसको लेकर सघन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है l बक्सर में अब ज्यादातर लोग हेलमेट लगाने लगे है इस अभियान के वजह से कुछ लोग है जो गाली मोहल्लों से बच कर निकल जाते है जिसमें वो अपनी बहादुरी समझते है परंतु ये उन्हीं लोगों के सुरक्षा हेतु लगाने को कहा जाता है।हमारी अपील है की आप सभी हेलमेट लगाकर चले,ट्रिपल लोडिंग से बचे, स्पीड लिमिट पर ध्यान दे। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी तो होगी ही साथ ही आपके परिवार की सुरक्षा भी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार