विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियार सहित छः अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे,
बक्सर लाईव: बक्सर जिले में एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर औद्योगिक थाना द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। औद्योगिक थाना के नामजद अभियुक्त अजित राय उर्फ मुसा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उमरपुर स्थित उनके आवास पर विधिवत छापेमारी की। जहां से पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।जिसकी तलाश लेने पर उनके पास से दो देशी कट्टा और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।हालंकि आरोपी अजीत राय पुलिस को चकमा दे फरार हो गया।
इसकी जानकारी देते हुएं सदर डीएसपी धीरज कुमार द्वारा बताया गया की सूचना मिली कि अजित राय उर्फ मुसा, कौशलेश राय उर्फ टुटु राय और 5-6 अन्य व्यक्ति उमरपुर स्थित एक डेयरी फार्म पर मौजूद हैं।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने डेयरी फार्म पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त कौशलेश राय उर्फ टुटु राय को मौके से दो देसी कट्टों के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा, पुलिस बल को देखकर भाग रहे पांच अन्य अभियुक्तों को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए लोगों का अपराधिक इतिहास भी है :
डीएसपी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की पकड़े गए कौशलेश राय उर्फ टुटु राय, पिता- जोगिंदर राय,पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। जिनमें औद्योगिक थाना में कुल चार कांड पहले से दर्ज है। सुजीत राय, पर भी पहले से कई गंभीर धाराएं में मामला दर्ज हैं। इसके अलावे विनोद कुमार राय,
बक्सर सदर डीएसपी ने कहा की पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टे और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में औद्योगिक थाना कांड सं. 294/24 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment