शराब के नशे में ड्यूटी ज्वॉइन करने पहुंचा होमगार्ड का जवान हुआ गिरफ्तार

बक्सर लाईव: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है।और जब शराबियों और तस्करों को पकड़ने वाले ही खुद शराब के नशे में झूमने लगे तो आम लोगों में क्या खौफ होगा।जी हां हम ऐसा इसकी कह रहे है की चौसा में एक होमगार्ड का जवान ड्यूटी ग्रहण करने शराब के नशे में पहुंचा था और जब वहां मौजूद चेकपोस्ट प्रभारी दिलीप सिंह को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने कार्यवाही करते हुए होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।दिलीप सिंह एक कड़क पदाधिकारी के रूप में जाने जाते है।तस्कर भी उनसे खौफ खाते है।इस कार्यवाही से लोगों में कानून को लेकर विश्वास और मजबूत होगा।हालांकि इस बात की चर्चा मुख्यालय में जोरो शोरो से है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार होमगार्ड का सिपाही चितरंजन उपाध्याय देवल पुल पर तैनात था और हाल के ही दिनों में उसका स्थानांतरण चौसा चेकपोस्ट पर हुआ था।और 25 दिसंबर को वह शराब के नशे में योगदान करने पहुंचा था।वहां मौजूद पदाधिकारी दिलीप सिंह ने शक होने पर उसका जांच ब्रेथ एनलाइजर से किया तो जवान पूर्ण रूप से शराब के नशे में पाया गया।इस दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए मौजूद अधिकारी ने उसे जेल भेज दिया।हालांकि इस कार्यवाहीनकी चर्चा पूरे मुख्यालय में जोरो शोरों पर है।

इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी उत्पाद अधीक्षक ने बताया की एक होमगार्ड का जवान शराब के नशे में पाया गया है और कार्यवाहीं करते हुए उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार