पहली पत्नी के रहते पति ने रचा ली दूसरी शादी,महिला थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
बक्सर लाईव: बक्सर में पहली पत्नी के द्वारा दूसरी शादी करने का मामला प्रकाश में आया है।जिस मामले में पीड़िता के द्वारा महिला थाना एफआईआर दर्ज कराई। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक अंजली राय की शादी 2 मार्च 2019 को राजपुर थाना क्षेत्र के जलीलपुर निवासी अमित प्रधान से हुई थी, जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं। शादी में करीब 19-20 लाख रुपये खर्च किए गए और 8 लाख रुपये के गहने भी दिए गए थे। बावजूद इसके, ससुराल पक्ष द्वारा लगातार और पैसों की मांग की जाती रही। अंजली के अनुसार, उनके ससुर सत्येंद्र प्रधान ने पत्नी के नाम पर जमीन खरीदने के लिए पैसे मांगे और उनके पिता जयशंकर राय की संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाया।अंजली ने बताया कि पति अमित प्रधान, देवर अभिषेक प्रधान, सास गीता देवी और ससुर सत्येंद्र प्रधान उन्हें प्रताड़ित करते थे। इस दौरान अमित ने अंजली को धोखे में रखकर तलाक का मुकदमा दायर कर दिया, लेकिन 29 अगस्त 2022 को मामला खारिज हो गया।
इसके बाद, 25 नवंबर 2024 को अमित प्रधान ने दूसरी शादी डुमरी गांव की रोशनी कुमारी से कर ली। जब अंजली को इस बारे में पता चला और उन्होंने विरोध किया, तो अमित और उनके परिवार ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। 6 दिसंबर 2024 को अंजली को घर से निकाल दिया गया और धमकी दी गई कि अगर उन्होंने पुलिस में शिकायत की, तो उन्हें और उनके पिता को जान से मार दिया जाएगा
Comments
Post a Comment