वीडियो: जदयू के मंत्री रत्नेश सदा ने पहुंच लोगो को नशा से दूर रहने और शिक्षित होने के लिए किया जागरूक,

बक्सर लाईव: बक्सर के दलसागर गांव में शराबबंदी जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके बिहार के मद्य निषेध मंत्री पहुंचे थे और लोगों को जागरूक करते नजर आए।
पाठकों को बता दे बक्सर जिले के सदर प्रखंड के दलसागर गांव में बिहार सरकार के मद्य निषेध विभाग द्वारा आयोजित शराबबंदी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार के मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को शराब से होने वाले नुकसान और शराबबंदी के फायदों के बारे में जागरूक किया गया।

इस आयोजन में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तीन मंत्र – "शिक्षित बनो, संगठित बनो, और संघर्ष करो" को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति और बालिकाओं के लिए विशेष प्रयास कर रही है।

मंत्री ने कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी ने महिलाओं को नया जीवन दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई शराबबंदी से महिलाओं को सम्मान मिला है और समाज में अपराध और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से पहले शराबियों के उत्पात से लोगों का जीवन कठिन हो गया था, लेकिन आज यह समस्या समाप्त हो चुकी है।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंत्री रत्नेश सदा को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। स्वागत गीत के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह ने शराबबंदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।वही नुक्कड़ के माध्यम से भी कलाकारो ने उपस्थित लोगो को जागरूक करने का काम किया है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार