इजरी श्रीराम ग्राम में करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत,आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

बक्सर लाईव: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इजरी श्रीराम गांव निवासी एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। उसके घर के ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वाट के तार की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने इटाढ़ी-बक्सर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। तकरीबन एक घंटे तक सड़क जाम होने से यातायात बाधित हो गया। ग्रामीण मुआवजे के साथ ही तार को घर के ऊपर से हटाने की मांग कर रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक इजरी श्रीराम निवासी गुप्तेश्वर गुप्ता का 16 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार साह घर के ऊपर छत पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान किसी तरह छत के ऊपर से गुजर रहे 33 किलो वाट की बिजली के तार के चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। रास्ते से गुजर रहे एसडीपीओ धीरज कुमार मौके ने जाम कर रहे लोगों को एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा से मोबाइल फोन पर बात करा कर मदद का आश्वासन दिया तत्पश्चात जाम खत्म कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार