ट्रक ट्रैक्टर की गंगा सेतु पर जोरदार भिड़ंत,तीन लोगों की मौत अन्य दो घायल

बक्सर लाईव: बक्सर जिले के गंगा ब्रिज पर एक भयावह सड़क दुर्घटना में ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक और ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थाना पुलिस, नगर थाना पुलिस और एसडीपीओ धीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।घायलों की पहचान सोनू कुमार व आशीष कुमार के रूप में हुई है।दोनो घायल पांडेयपुर के निवासी बताए जा रहे है।वही मृतकों की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है।

पुलिस ने की घटना की पुष्टि : 
एसडीपीओ बक्सर धीरज कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों की पहचान कर लिया गया है।मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को सही समय पर इलाज मुहैया कराना है। हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।वही सड़क दुर्घटना के बाद जाम की स्थिति बन गई थी पर प्रशासन की तत्परता से जल्द ही जाम खाली करा लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार