एसपी शुभम आर्य ने किया पांच पुलिस पदाधिकारियों का तबादला,जूही को ब्रह्मपुर महिला डेस्क तो चुनमुन को सिमरी महिला डेस्क की कमान
बक्सर लाईव: बक्सर एसपी शुभम आर्य ने शनिवार की रात कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। पुलिस लाइन में तैनात पांच दरोगा को थाने में जिम्मेदारी दी गई। बक्सर एसपी शुभम आर्य लगातार थानों के निरीक्षण के साथ कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते नजर आ रहे है।इसी क्रम में पांच पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।
जिनमें ब्रम्हपुर थाना में महिला हेल्थ डेस्क पर जूही कुमारी को तैनात किया गया है। चुनमुन कुमारी को सिमरी थाना में महिला हेल्थ डेस्क पर तैनाती हुई है। वहीं विशाल कुमार को मुफ्फसिल थाने में तो प्रफुल कुमार को नगर थाने में एएसआई के रूप में तैनात की गई है। वहीं वीरेंद्र सहनी को वासुदेवा ओपी में जिम्मेदारी दी गई है। एसपी शुभम आर्य ने तबादला की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह तबादला थाने के कार्यों में तेजी लाने व महिलाओ कि शिकायत का जल्द से जल्द निपटारा हो इसलिए किया गया है।
Comments
Post a Comment