डीआईजी के आदेश पर नगर थानाध्यक्ष संजय सिन्हा लाइन क्लोज

बक्सर लाईव:डीआईजी के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष संजय सिन्हा को एसपी ने लाईन क्लोज कर दिया गया है।
शनिवार को एसपी शुभम आर्य ने इसका आदेश जारी किया। पूछने पर उन्होंने बताया डीआईजी सर के निर्देश के अनुरूप उनके विरुद्ध कार्रवाई हुई है। फिलहाल वे लाइन क्लोज किए गए हैं। सूचना के अनुसार कुछ माह पूर्व एक महिला अवर निरीक्षक पर वाहनों से वसूली का आरोप लगा था। कुछ लोगों ने एक वीडियो वायरल किया था। जिसमें सदर अस्पताल के समीप पुलिस जीप के लोग वाहनों से वसूली करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उसकी जांच सदर डीएसपी ने की और महिला पदाधिकारी समेत तीन पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई हुई। मीडिया की नजर में यह मामला ठंडा पड़ गया था। लेकिन, जांच की आंच धीरे-धीरे ऊपर तक पहुंच गई। महिला दरोगा ने मुख्यालय में आवेदन दिया। जिसकी जांच शुरू हुई तो पता चला जो वाहन वीडियो में दिख रहा था। उसे चलाने वाला कोई निजी चालक था। वहीं से पारी पलटी और नगर थानाध्यक्ष संजय भी उसकी जद में आ गए। हालांकि उनसे भी इस मामले में स्पष्टीकरण हो चुका है। और उनका जवाब विभाग को संतुष्ट नहीं कर पाया। इस वजह से तत्काल उन्हें पद से हटाया जा गया है। हालांकि पुलिस एक अनुशासित फोर्स है। इस वजह से यहां कार्रवाई बहुत तेजी से होती है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार