गंगा सेतु में छलांग लगाने वाले युवक की तीन दिन बाद शव बरामद
बक्सर लाईव: बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु के नए पुल से गंगा नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव तीन दिन बाद उमरपुर गांव के गंगा घाट से बरामद किया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही शव मिलने की सूचना पर परिजनो में कोहराम मच गया है।बताया गया की 8 दिसंबर को घर से कॉलेज में एडमिट कार्ड लेने के लिए निकला था।उसके बाद पुल के पास पहुंचा जहां अपने दोस्त को सॉरी बोल पुल से नदी में छलांग लगा गहरे पानी में लापता हो गया।जिसके बाद से ही स्थानीय गोताखोर के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने काफी खोज बिन किया लेकिन उसका पता नही चल पाया।आज उमर गांव के गंगा घाट के पास शव उपलाया हुआ पाया गया।
पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था अंकित :
गंगा नदी में कूद आत्महत्या करने वाला युवक अंकित कुमार 18 वर्ष में इटाढ़ी थाना क्षेत्र के लोहंदी गांव निवासी जितेन्द्र कुशवाहा का पुत्र था।वह अपने गांव लोहंदी से कुछ दूर इटाढ़ी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था।गांव का दोस्त सुहेल अंसारी ने बताया कि उसका मित्र अंकित अपना एडमिट कार्ड लेने की बात परिजनों से बताकर बाइक से इटाढ़ी स्थित कॉलेज के लिए निकला था।उसी दौरान दोनों की मुलाकात हो गयी।फिर अंकित के कहने पर सुहेल अंसारी बाइक पर सवार होकर ड्राइव करते हुए इटाढ़ी ले गया।इसके बाद अंकित बाइक ड्राइव करते हुए पुल के मध्य पहुंचा और एकाएक गाड़ी रोककर गले से मफलर उतार पुल पर रखा तथा जबतक सुहैल कुछ समझ पाता इससे पहले ही सॉरी दोस्त बोलकर पानी में कूद गया और तेज धारा में बहकर गहरे पानी में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां उसका मित्र सुहैल अंसारी व बाइक खड़ी मिली।सुहैल से पूछताछ में मिली घटना की जानकारी के आधार पर उसके परिजनों को सूचित कर तुरंत स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर गहरे पानी में डूबे अंकित की खोजबीन शुरू करायी गयी। लेकिन लापता छात्र का पता तीन दिन बाद चला उसका शव बरामद हुआ है।जिसकी जानकारी औद्योगिक क्षेत्र के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दी।बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की करवाई किया जा रहा है।वही युवक ने आत्महत्या क्यों की उसके बारे में भी जानने का प्रयास किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment