बक्सर में AISA का विरोध प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा
बक्सर लाईव: पटना में बीपीएससी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बक्सर जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के छात्र संगठन AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) द्वारा वीर कुंवर सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई और सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की गई।
AISA कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मार्च के बाद वीर कुंवर सिंह चौक पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए AISA के नेताओं ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। उन्होंने लाठीचार्ज को छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की।AISA ने इस घटना को लेकर बिहार सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो राज्यव्यापी आंदोलन होगा।
Comments
Post a Comment