एनएचआई के एम्बुलेंस के टक्कर से हुई पंक्चर मिस्त्री की मौत पर आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 922 जाम

बक्सर लाईव: बक्सर-जिले के औधोगिक थाना क्षेत्र के एसआर पेट्रोल पंप के पास रॉन्ग साइड से जा रहे एनएचआई के एम्बुलेंस ने पंचर बनाने वाले 30 बर्षीय युवक रामजी यादव को कुचल दिया.इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई, घटना शुक्रवार की है.आक्रोशित परिजनों ने पटना फोरलेन सड़क को जाम कर दिया है.घटना स्थल पर पहुँचे अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य, एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी लोगो को समझाबुझाकर शांत करने का प्रयास कर रहे है.वही नाराज लोग मुआवजे की तत्काल भुगतान को लेकर अपना जिद्द पर अड़े हुए है. 


पंचर का दुकान चलाकर परिवार का करता था पालन पोषण :
मृत युवक घर का इकलौता कमाऊ पुत्र था.उसकी अकस्मात निधन से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है.परिजनों ने बताया कि, एचएचआई के एम्बुलेंस ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई है.

जिला परिषद सदस्य ने कहा तत्काल मुआवजे की हो भुगतान :
वही घटना स्थल पर पहुँचे जिला परिषद सदस्य पिंटू ठाकुर ने कहा कि, प्रशासन तत्काल मुआवजे की भुगतान करे उसके बाद ही जाम हटेगा.2021 से लोग सहायता राशि के प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर लगा रहे है. लेकिन अबतक भुगतान नही हुआ है. पुलिस की मिली भगत से रॉन्ग साइड से फोरलेन पर वाहन धड़ल्ले से चल रही है.इसका जिम्मेवार कौन है.

क्या कहते है स्थानीय लोग : 
वही स्थानीय लोगो ने बताया कि, किसकी सहमति से फोरलेन पर गाड़िया रॉन्ग साइड से चल रही है.आये दिन इस तरह के हादसे होते  रहते है.और कोई बड़ी घटना होने के बाद जब लोग सड़क पर उतरते है तो अधिकारियो की नींद टूटती है.

क्या कहते है अधिकारी :
वही अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने कहा कि तत्काल अंत्यष्ठी योजना के तहत 20 हजार रुपये की चेक का भुगतान किया गया है.एनएचआई के अधिकारियो को बुलाया गया है.सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मृतक के परिवार को दिया जाएगा.

गौरतलब है कि बक्सर पटना फोरलेन जाम होने से अफरातफरी का माहौल है.वही जिला प्रशासन के अधिकारियो के खिलाफ लोगो का गुस्सा सातवे आसमान पर है

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार