बक्सर सोन नहर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त को लेकर 14 दिसंबर को विशेष अभियान चलेगा

बक्सर लाईव: बक्सर जिला मुख्यालय स्थित सोन नहर अवर प्रमंडल की जमीन पर अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन की बड़ी करवाई होगी।हल्की इसके पहले अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण को स्वयं हटाने का समय दिया गया है।लेकिन 14 दिसंबर को विशेष अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने का काम किया जायेगा।बक्सर एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा द्वारा इसकी जानकारी देते हुए बताया गया की अतिक्रमण हटाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। कुल 243 अतिक्रमित जमीन की पहचान कर ली गई है, जिनपर निशान भी लगा दिया गया है।  इन भूखंडों पर लगभग 36000 वर्ग फीट क्षेत्र में अवैध कब्जा कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
यह अतिक्रमण नाथ बाबा मंदिर से ज्योति चौक, ज्योति चौक से बस स्टैंड और बस स्टैंड से सिंडिकेट तक फैला हुआ है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमणकारी 14 दिसंबर, 2024 (शनिवार) से पहले स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, सोन नहर को निर्देश दिया है कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर परिषद, बक्सर अंचल, सोन नहर अवर प्रमंडल और बक्सर पुलिस बल के सहयोग से यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।प्रशासन का यह विशेष अभियान अतिक्रमण मुक्त बक्सर के संकल्प को मजबूत करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार