गांव जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी,डायल 112 की मदद से बची जान

बक्सर लाईव: बक्सर के समीप एक युवक ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गया है।बैंगलाैर से युवक अपने गांव जा रहा था।गांव जाने के क्रम में ही वो इटाढ़ी गुमटी के समीप गिरकर जख्मी हो वहां।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने जख्मी युवक काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी काे इलाज के बाद उसके गांव भेज दिया गया।

घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवहर के शहगद मंसूर बैंगलाेर में रहता था। संघमित्रा एक्सप्रेस से वह गांव के लिए लाैट रहा था। इसी दाैरान इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग के समीप युवक ट्रेन से गिरा गया। जख्मी युवक ने बताया कि संघमित्रा एक्सप्रेस से वह दानापुर पहुंचा था। इसके बाद वह बक्सर कैसे आया इसकी जानकारी उसे नहीं है। बताया जा रहा है कि दानापुर रेलखंड पर अपराधियाें का बाेलबाला काफी बढ़ गया है। आए दिन अपराधिक वारदात काे अंजाम दे रहे है। पिछले दिनाें भी एक युवक काे भी अपराधियाें ने ट्रेन से धक्का दे दिया था। वहीं अपराधियों ने आरपीएफ के दाे जवानाें काे भी ट्रेन से धक्का दे दिया था जिसमें उसकी माैत हाे गई थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन से गिरने की सूचना मिली थी। हालांकि आरपीएफ टीम काे माैके पर भेजा गया था लेकिन काेई जानकारी नहीं मिल सकी थी। जख्मी के बारे में जानकारी इकट्ठा कर घटना की जानकारी ली जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार