दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पिता पुत्र को 10 वर्ष के कारावास की सजा के साथ 25–25 हजार का जुर्माना

बक्सर लाईव: दहेज हत्या के मामले में मंगलवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रघुवीर प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले में दोषी करार देते हुए पिता और पुत्र को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई। सज़ा के साथ प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।
अपर लोक अभियोजक शेषनाथ सिंह के अनुसार, मामले के सूचक राधेश्याम गुप्ता, जो गहमर थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा, जिला गाजीपुर के निवासी हैं, ने अपनी पुत्री अर्चना कुमारी की शादी श्रवण कुमार (गांव सोनार पट्टी चौंक, थाना डुमरांव, जिला बक्सर) से हिंदू रीति-रिवाज के साथ कराई थी। विवाह के कुछ समय बाद से ही अर्चना के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 2 लाख रुपए, वाशिंग मशीन और मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी।

सूचक ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर अर्चना के साथ मारपीट की गई। घटना के दिन अर्चना देवी को बांधकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में राधेश्याम गुप्ता ने पति श्रवण कुमार, सास निर्मला देवी, ससुर राजेंद्र प्रसाद और देवर गुड्डू कुमार व दीपक कुमार के खिलाफ डुमरांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार