सौरभ चौबे ने पेश की मानवता की मिशाल,सड़क पर पड़े दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
बक्सर लाइव: जहां आज के व्यस्तता भरे समय में लोगों को खुद के लिए समय नहीं है लोग एक दूसरे से दूर होते जा रहे है वही शहर के चौबारा रेस्टोरेंट के स्वामी सौरभ चौबे के द्वारा रविवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल ले जाकर उनका ईलाज कराने के बाद उनके परिजनों को सूचना देकर उन्हें सौंप दिया जो समाज के लिए एक मिशाल है l जिसके बाद शहर मे लोगों ने इसके लिए सौरभ चौबे की खूब सराहना की |सौरभ चौबे एक सामाजिक व्यक्ती है आए दिन उनके द्वारा लोगों की मदद की जाती है सामाजिक कार्यों मे भी उनका सराहनीय योगदान रहता है l
घायल व्यक्ती इनसेट में घायल के साथ सौरभ चौबे
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनसोई के खरहना पंचायत के कुढ़वा गांव के सुनील पासी अपने निजी काम के लिए बक्सर आए थे इसी दौरान किसी बाइक के चपेट में आकर बायपास रोड मे सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए जिससे इनके सर मे व पीठ में चोट लगी थी जिससे की ये खड़े नहीं हो पा रहे थे| दुर्घटना के बाद स्थल पर भीड़ लग गई परंतु किसी ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई और लोग तमाशबीन की तरह देखते रहे| तभी उधर से गूजर रहे सौरभ चौबे की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी और तत्काल सौरभ ने घायल व्यक्ती को स्वयं रिक्शे पर बैठाकर साथ ले गए और सदर अस्पताल में ईलाज करा उनके परिजनों को सूचना दिया गया जिसके बाद अस्पताल पहुंचे घायल के परिजनों ने सौरभ चौबे का आभार प्रकट किया और उनको खूब आशिर्वाद दिया| वही शहर मे लोग भी सौरभ चौबे के इस नेक कार्य की सराहना कर रहे है| सौरभ चौबे ने घायल व्यक्ती की मदद कर इंसानियत की मिशाल पेश की है सभी को श्री चौबे से सीखने की जरूरत है अपने लिए तो सभी जीते है थोड़ा समय अगर आपका किसी और को दे तो शायद कई जिंदगियां बच सकती है|
#buxar #accident
Comments
Post a Comment