इजरी में जमकर गर्जी बंदूकें, एक की मौत दूसरा घायल
बक्सर लाईव: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इजरी गांव में अचानक सोमवार की शाम में दो पक्ष आमने सामने आ गए जिसके बाद बाद विवाद इतना बढ़ गया की गोलीबारी की नौबत आ गई भूमि विवाद को लेकर कुछ लोग आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के लोग दूसरे के दरवाजे तक पहुंच गए।गोलीबारी में सत्येन्द्र यादव (30) पुत्र ललन यादव की मौत हो गई है। प्रदीप यादव नाम का दूसरा युवक घायल भी हुआ है। दोनों को परिजन और साथी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायल युवक प्रदीप ने कहा कि हम लोग बाइक द्वारा बाजार से घर वापस आ रहे थे। तभी किर्तन पाठक व उनके परिवार के लोगों ने हमारे ऊपर गोली चला दी। हमें तो पता भी नहीं था ऐसा क्यों हुआ। लेकिन, पूछने पर उसने यह स्वीकार किया कि पहले भी यहां विवाद में गोली चल चुकी है। लेकिन, इस घटना की क्या वजह है? इससे उसने अनभिज्ञता जताई।yसूत्रों के अनुसार सोमवार की शाम साढ़े छह बजे के लगभग ऐसा हुआ। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की एक टीम उस गांव में तथा दूसरी अस्पताल में जमी हुई है।
Comments
Post a Comment