रेलवे पुलिस ने शराब की खेप के साथ रोहतास के तस्कर को बक्सर ट्रेन से किया गिरफ्तार,भेजा जेल

"ट्रेन से शराब तस्करी करते पकड़ा गया युवक, विभिन्न ब्रांडों की महंगी शराब बरामद,ट्रॉली बेग में शराब छुपाया था रोहतास का युवक"


बक्सर RPF द्वारा आपराधिक गतिविधियों नजर रखने के  दौरान एक तस्कर को महंगी शराब के साथ पकड़ा गया।10 बोतल महंगी अंग्रेजी शराब ट्रॉली बैग में छुपाकर ले जा रहा था।पकड़े गए युवक की पहचान रोहतास जिले के निवासी के रूप में हुई है।जिसे गिरफ्तार करने के बाद अग्रिम करवाई के लिए GRP को सौंप दिया गया।

मिली जनकारी के अनुसार शनिवार की सुबह  रेलवे सुरक्षा बल बक्सर के अधिकारियों और स्टाफ द्वारा अप एंड डाउन गाड़ियों में अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने का कार्य किया जा रहा था।इसी  दौरान सुबह के समय गाड़ी संख्या 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से एक व्यक्ति 10 बोतल महंगी अंग्रेजी शराब ट्रॉली बैग में छुपाकर ले जा रहा था। जिसे सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार सिंह एवं प्रधान आरक्षी मुकेश रोशन द्वारा संदिग्ध रूप से जाते हुए देखा तो उसे दौड़ कर पकड़ा गया ।पूछताछ करने पर पहचान  राहुल कुमार पटेल ,गांव-बेलहन, दिनारा रोहतास के रूप में हुई है।जिसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी बक्सर को सुपुर्द किया गया।आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार द्वारा बताया गया कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दानापुर प्रकाश कुमार पांडा के आदेशानुसार यात्री सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों के सामानों की सुरक्षा साथ ही  ट्रेन से शराब तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार धरपकड़ अभियान जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार