जमीन फर्जीवाड़े के मामले मे फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार

बक्सर लाइव: नगर थाना पुलिस ने न्यायालय के द्वारा जारी किए गए वारंट के आधार पर एक वारंटी को पटना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2019 में जमीन के खरीद बिक्री के मामले मे सोनू केशरी के द्वारा एक मामले मे फर्जीवाड़े का केस किया गया था जिसके बाद आरोपी जय कुमार के द्वारा कांड संख्या 333/19 में ना तो न्यायालय के आदेश पालन किया ना ही केस को लेकर गंभीरता दिखाई जिसपर संज्ञान लेते हुए न्यायालय के द्वारा वारंट जारी कर दिया गया|जिसके बाद नगर थाने की टीम के द्वारा गुरुवार को आरोपी को तकनीकी आधर पर आरोपी के बारे मे जानकारी इकट्ठा कर एक टीम का गठन कर पटना भेजा गया वहाँ पटना के आकाशवाणी से आरोपी को गिरफ्तार कर बक्सर लाया गया जहां उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा|कोर्ट के द्वारा विभिन्न धाराओं में 406/420/467/468/471/472 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है|

इस बाबत नगर थानेदार दिनेश कुमार के द्वारा बताया गया की NBW के मामले मे आरोपी साल भर से फरार चल रहा था जिसको बक्सर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है 

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार