बक्सर पहुंचे शाहाबाद डीआईजी नवीन चंद्र झा : डीएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, क्राइम कंट्रोल और कांड निष्पादन को लेकर दिए कई निर्देश
बक्सर। शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। जिला मुख्यालय पहुंचे डीआईजी को सलामी दी गई। डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पुलिस पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश भी दिए। निरीक्षण करते DIG नवीन चंद्र झा
सरकार का निर्देश है कि डीआईजी सभी जिला में पहुंच पुलिस के कार्यो की जांच करना है। इसके तहत बुधवार को शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीनचंद्र झा जिला मुख्यालय पहुंचे। डीआईजी को पुलिस जवानों के द्वारा सलामी दी गई। सलामी के बाद डीआईजी ने सदर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान थानावार कांडो की समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान कई केसो पर एसडीपीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
Comments
Post a Comment