ब्रम्हपुर घोड़ा रेस में भोजपुर जिले का रॉकेट घोड़ा हुआ विजयी,अनन्त सिंह का घोड़ा नहीं हुआ रेस में शामिल

बक्सर लाइव: बक्सर के ब्रह्मपुर में एक बार फिर से प्रसिद्ध फाल्गुनी पशु मेला का आयोजन किया गया। जहां बुधवार को आयोजित घोड़ा रेस प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के झाउआ गांव का  रॉकेट नामक घोड़ा ने जीत हासिल कि। मेले के 2023 विजेता सील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया। जबकि  मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का घोडा 'लाडला' इस रेस में शामिल नही हुआ।रेस मैदान के पास ही अपने टेंट में उनके दोनो घोड़े खड़े रहे।चर्चा है कि घुडदौड में इस बार  रॉकेट की चाल को देख अधिकतर घोड़ा प्रेमियों ने बदनामी के डर से अपना घोड़ा नही उतारा।वहीं, इस आयोजन के बाद आठ दिनों तक चलने वाला ब्रह्मपुर का प्रसिद्ध फाल्गुनी मेला संपन्न हो गया।

बता दे कि रॉकेट भोजपुर जिले के झउआ गांव के निवासी हरेराम मुखिया का घोड़ा है।जिसकी चर्चा पहले ही दिन से हवा से बात करने को चल रही थी।जिसका घुड़सवार मनीष कुमार भी काफी चर्चा में था। आज जैसे ही रेस मैंड़न में रॉकेट प्रवेश किया वैसे दर्शक दीर्घा में रॉकेट के नाम की आवाज गूंजने लगा।जैसी ही रेफरी द्वारा भिसिल मारी गई वैसे ही रॉकेट पहले ही राउंड से एगे निकलता गया। फाइनल का पांचों राउंड में आगे रहते हुए विजयी हुए।वही दूसरे स्थान पर रोहतास जिले के दिनारा का पवनसुत नामक घोड़ा रहा तो तीसरे स्थान पर UP के बलिया जिले का घोड़ा रहा।
 इस साल प्रतियोगिता में कुल 40 घोड़े ने हिस्सा लिया था। जहां 5 ग्रुप में सेमीफाइनल मुकाबला कराया गया था। इस दौरान प्रत्येक ग्रुप से बेहतरीन चाल वाले दो घोड़ो को चुना गया।जहां फाइनल राउंड में 10 घोड़े सामिल हुए।जिसमें फस्ट सेकेंड और थर्ड आने वाले घोड़ो को विजेता और उप विजेता सील्ड देकर सम्मानित किया गया।जहां मुख्य अतिथि के रूप में ब्रम्हपुर विधायक शम्भू सिंह,डुमराँव विधयाक अजित कुशवाहा और कांग्रेस के बिहार के प्रदेश प्रभारी अखिलेश सिंह मौजूद रहे। 

बता दे कि 2022 में महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर भी  पशु  मेले के अंतिम दिन घोड़ा रेस का आयोजन किया गया था।जिसमे बक्सर जिले के ही एक साधारण किसान का साधु नामक घोड़ा इस ऐतिहासिक मेले का विजयी हुए था।उस समय अनंत सिंह का घोड़ा लाडला दूसरे स्थान पर तो वही विवेक पहलवान का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा।अब इस बार इन महारथियों के घोड़े मेले में रहने के बावजूद भी शामिल न होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार