जिला पेंशनर समाज की बैठक में पुरानी पेंशन लागू करने की उठी मांग
बक्सर। जिला पेंशनर समाज की एक बैठक सोमवार को मेन रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर के पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा किया गया। वही सर्वसम्मति से पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए राज्य सरकार से मांग की गई। पटना में 18 मार्च को आयोजित होनेवाली राज्य सम्मेलन में हिस्सा लेने और जिले के पेंशनरों के मुद्दे को उठाने के लिए रामअवतार पांडे सभापति, ललित कुमार शर्मा जिला प्रतिनिधि एवं श्री सुरेंद्र सिंह सचिव को भाग लेने का निर्णय लिया गया। वही इंजीनियर प्रभाकर मिश्र का आकस्मिक निधन पर पेंशनर समाज द्वारा शोक व्यक्त किया गया। साथ ही जिला पेंशनर संघ संरक्षक गणेश उपाध्याय ने स्थायी कार्यालय खोलने की बात कहे। बैठक में कृष्णानंद उपाध्याय, अमर नाथ पांडे, बिहारी तिवारी, विक्रमा पांडे, ललन पांडे, ललित शर्मा, वीर वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment