लोजपा ने बढ़े बिजली दरों व बिजली विभाग में अवैध वसूली को लेकर दिया एकदिवसीय महाधरना
बक्सर। बृहस्पतिवार को लोजपा रामबिलास द्वारा बिजली दर मे बढ़ोतरी व बिजली विभाग मे अवैध वसूली को लेकर नगर के अंबेडकर चौक पर जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता मे एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया।
महाधरना को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की बिजली के खिलाफ यह महाधरना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर हो रहा है। बिहार मे बिजली जनता के नासूर बन गई है। इस धरना के माध्यम से बिजली की अनियमिताओ को लेकर जनता को जागृत किया गया। बिहार सरकार की बिजली कंपनियो ने 40 प्रतिशत दाम बढ़ाने के लिए बिहार विद्युत विनिमायक आयोग मे पिटीशन फाईल किया है। जिसमें बहुत तथ्य छिपाए गए है। जैसे दूसरे राज्यो से महंगी बिजली की खरीद, अत्यधिक ट्रांसमिशन लाॅस तथा सरकारी विभागों में बकाया। उन्होंने कहा की हमारी लड़ाई जनता के फायदे व विकास के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से है। बिजली के दामों में 30 प्रतिशत की कटौती की जाए। बीपीएल परिवारो को प्रतिमाह 150 यूनिट फ्री बिजली दी जाए। रोजगार प्रोत्साहन के लिए कोल्ड स्टोरेज, राईस मिल व अन्य एग्रीकल्चर उद्योग को कृषि दर पे बिजली मुहैया करवाई जाए। पुराने मीटर के गड़बड़ी के चलते बिहार मे जिन उपभोक्ता के पास अनाप-शनाप बिलिंग के चलते जो जुर्माना लगा हो उसे रद्द किया जाए। हर स्मार्ट प्रीपेड मीटर पे मिटर रिडिंग टेस्ट सर्टिफिकेट अवश्य दिया जाए तथा जिन पुराने मीटर पे अत्यधिक बिलिंग की शिकायत आ रही है,उसे बदला जाए। बिहार सरकार देश के अन्य राज्यो के समान बिजली की खरीद करे, ताकि बिहार मे बिजली सस्ती हो जाए। बिहार के दलित, महादलित, अल्पसंख्यक, किसान व बीपीएल परिवार पर बिजली बिल के अनाप-शनाप बिलिंग के चलते हुए एफआईआर को वापस लिया जाए।
इस महाधरना को नसीम अंसारी, विवेक पाण्डेय, राजीव रंजन पासवान, संजय कुमार पासवान, अरूण पासवान, ठाकुर भानुशंकर सिंह, ओम जी मिश्रा, उरजेश राय, नौशाद आलम, पुनम मिश्रा, संजीव राय, मिकू राय, गुडु चौबे, ओमप्रकाश पासवान, गिरदावल राजभर, विजय प्रताप ओझा आदि ने संबोधित किया। वही जनार्दन पासवान, पपु पासवान, मनोज कुमार सिंह, हरेराम चौबे, राहुल चौबे, सुनिल पासवान, राजेश सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment